रायपुर
raipur news
-
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 6032 करोड़ का विधानसभा में पहला अनुपूरक बजट पारित …
रायपुर। प्रदेश के लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। इस प्रकार मूल वेतन पर अब तक कुल 42 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने से 800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 37000 संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इससे 350 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को…
-
संविदा कर्मचारियों के वेतन में एकमुश्त 27 प्रतिशत की वृद्धि, शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अकुशल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को हर महीने अतिरिक्त 4 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे. वहीं अतिथि शिक्षकों को हर महीने 2 हजार अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे. पटवारियों को हर महीने संसाधन भत्ता 500 रुपए मिलेगा, वहीं पंचायत सचिवों को हर महीने 3 हजार से 2 हजार अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
-
ग्रामीणों ने भूमि कब्जे के मामले में तहसील कार्यालय पर बोला हल्ला, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने किया घेराव…
रायपुर। आबादी भूमि में कब्जा के मामले में ग्राम बिराजपाली के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील कार्यालय का घेराव कर दिया. कार्रवाई में लेट लतीफी और कोई एक्शन ना लेने से नाराज होकर ग्रामीणों ने सैंकड़ो कि संख्या में तहसील कार्यालय का घेराव कर दिया. जहां ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों में तहसीदार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला. मामला बिराजपाली के आश्रित ग्राम डोंगाझर…
-
राजस्थान के पूर्व लोक सभा सदस्य ने राज्यपाल हरिचंदन से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर। राजस्थान के पूर्व लोक सभा सदस्य रामस्वरूप कोली ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य भेंट की। उनके साथ राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सरोज कुमार, मोहन लाल जोशी उपस्थित थे।
-
अंडे के विक्रय से महिला समूह को मिल रही अच्छी आमदनी, कुक्कुट पालन बना रोजगार का जरिया….
रायपुर। ग्राम मेंडोली के गौठानों में बनाए गए महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, मछली पालन, कुक्कुट पालन जैसी कई आर्थिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। महिला समूह द्वारा स्थानीय युवा मितान क्लब की महिलाओं के साथ महिलाएं मिलकर कुक्कुट पालन कर रही है। कृष्णा समूह के द्वारा उन्नत प्रजाति के कुक्कुट पाले जा रहें है। समूह में 5 महिला…
-
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय स्थापना के संबंध में छत्तीसगढ़ बौद्ध प्रचारिणी सभा के सदस्यों ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से चर्चा की…
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज छत्तीसगढ़ बौद्ध प्रचारिणी सभा प्राचीन कबीर मठ पाहंदा भुरका, आरंग के संत भुनेश्वर साहेब एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिरपुर में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय स्थापना के संबंध में राज्यपाल से चर्चा की।
-
लोकायुक्त प्रमुख टी. पी. शर्मा ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को वार्षिक रिपोर्ट सौंपा…
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त जस्टिस टी. पी. शर्मा ने राज्यपाल से भेंट कर लोक आयोग का वर्ष 2022-23 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। यह लोक आयोग का 21वां प्रतिवेदन है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, लोक आयोग के सचिव अनुराग पाण्डेय भी उपस्थित थे।
-
स्कूल यूनिफार्म में जब शिक्षिका पहुंची स्कूल, शिक्षिका को नए रूप में पाकर बच्चों ने पढाई में दिखाया उत्साह…
रायपुर। स्कूली बच्चों की मनोदशा और उनकी मानसिक स्तर को समझते हुए यदि शिक्षक कक्षा में किसी विषय को पढ़ाते हैं तो वह बच्चों के दिमाग में सीधे उतर जाता है। कुछ ऐसी ही पहल शिक्षिका श्रीमती जान्हवी यदु ने की है। बच्चों ने शिक्षिका को स्कूल यूनिफार्म में देखा तो बच्चे बहुत खुश हुए। नए रूप में शिक्षिका को देखकर बच्चों ने पढ़ाई में अधिक उत्साह दिखना शुरू कर…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- डॉ खूबचंद बघेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता-
रायपुर। देश की आजादी का समय हमारे राष्ट्र के नवनिर्माण का काल था। उस समय यह प्रश्न था कि एक नए भारत में छत्तीसगढ़ को भारत के नक्शे पर कैसे उभारा जाए । छत्तीसगढ़ के लोगों के जो सवाल हैं उनका समाधान कैसे ढूंढा जाए। डॉ खूबचंद बघेल ने कहा कि इन सभी सवालों का एक ही समाधान है और वह यह कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बने। छत्तीसगढ़ बनने में…
-
संवेदनशील सीएम भूपेश की पहल पर 8 साल बाद वर्षा मिश्रा ने सुनी माँ की आवाज, ‘कका‘ कहकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद…
रायपुर। मां ने मुझे जन्म दिया, पिता ने अभयदान, उनके प्यार दुलार को सुनने कका, तुमने मुझको दिया जीवनदान इन भावुकतापूर्ण शब्दों से ज़ाहिर होती भावनाएं उस आठ साल की बिटिया वर्षा मिश्रा की हैं, जिसने श्रवण बाधित होने की वजह से जन्म से कभी अपनी मां की आवाज़ ही नहीं सुनी थी। मगर अब नन्हीं वर्षा मिश्रा के जीवन में खामोशी नहीं स्वर गूंज रहे हैं। आज वर्षामिश्रा का…
-
छत्तीसगढ़ में धान ख़रीदने के लक्ष्य निर्धारित, 125 लाख मीट्रिक टन खरीदा जाएगा धान, CM बघेल की घोषणा पर अधिकारियों को निर्देश…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा की अनुरूप छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों से आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जाएगी. खाद्य मंत्री अमरजीत की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई. गौरतलब है कि राज्य…
-
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित …
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
-
नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर आधारित छत्तीसगढ़ी नाटक ‘सुराजी गांव‘ का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विमोचन…
रायपुर । ‘सुराजी गांव‘ रचना के माध्यम से उनका प्रयास राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना के विषय में लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्गा प्रसाद पारकर को किताब के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में दुर्गा प्रसाद पारकर की नाट्य रचना ‘सुराजी…
-
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों द्वारा हरेली पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया गया, बच्चों ने खेल-खिलौने, गीत और नृत्य के साथ खुशियों का उत्सव मनाया…
बेमेतरा । जिले के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र तेन्दुभाठा में हरेली पर्व के दौरान, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने खेल-खिलौने, गीत और नृत्य के साथ खुशियों का उत्सव मनाया। उन्होंने रंग-बिरंगे कपड़ों में और एक साथ नाचते, गाते हुए अपने साथी बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल खेला। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ और मिठाईयां खाई गईं और उत्साहपूर्वक बांटी गई। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों…
-
मानसून सत्र के प्रथम दिन विस अध्यक्ष डॉ. महंत, सीएम बघेल व डिप्टी सीएम सिंहदेव कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए…
रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव कार्य समिति की बैठक में भाग लेने विधानसभा परिसर स्थित समित कक्ष की ओर जाते हुए।
-
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान, भूमि प्रबंधन के लिए देश के शीर्ष जिलों में बेमेतरा व सरगुजा ने बनाई जगह….
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए है, जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे नवागांव गौठान, कृषि सम्मेलन 2023 एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषि सम्मेलन 2023 एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे नवागांव गौठान और कृषि सम्मेलन 2023 एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुभारंभ कार्यक्रम में गेड़ी दौड़, भौंरा चालन, बाटी (कंचा), पिट्ठुल और फुगड़ी खेलों के साथ हुआ शुभारंभ। 16 पारंपरिक मुकाबलों के साथ 6 चरणों में होगी प्रतियोगिता। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पहली बार…
-
छुरिया में सड़क दुर्घटना में 4 युवाओं की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक…
रायपुर। राजनांदगांव जिले के छुरिया में बोईरडीह स्थित एक पुल में दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार युवाओं की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। हादसे में हितेश चौरे, दिलीप गोड़, शिव नेताम और मोमेन कुंजाम की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल तिलक मंडावा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की…
-
अरपा नदी में नहाते समय डूबने से तीन लड़कियों की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया गहरा दुख…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी में नहाते समय सेंदरी गांव की तीन लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज सवेरे नहाने गई 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल हैं व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार पर अत्याधुनिक तकनीक से जन्मी बछिया की पूजा-अर्चना …
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में अत्याधुनिक तकनीक से जन्मी बछिया और उसकी मां की पूजा-अर्चना की और उन्हें हरी घास, चारा और आटे की लोई खिलाई। बछिया का जन्म पिछले जून माह की 07 तारीख को लिंग वर्गीकृत वीर्य (सेक्स सॉर्टेड सीमेन) द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से हुआ है। गौरतलब है कि हरेली तिहार पर पशुधन सहित खेती-किसानी से जुड़े…
-
हरेली उल्लास का त्योहार, उल्लास के लिए वातावरण जरूरी, कृषि हितैषी योजनाओं से किसानों में आई आर्थिक समृद्धि से बना उल्लास का वातावरण…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है। यह जीवन के उल्लास का त्योहार है। जीवन में उल्लास ऐसे ही नहीं आता। इसके लिए वातावरण बनाना होता है। हमारे प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पिछले पौने पांच सालों में हमारी सरकार ने कृषि हितैषी नीतियां बनाईं जिससे किसान के घर खुशियां लौटीं हैं। आज हरेली के त्योहार पर जो अपूर्व…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवागांव में कृषि सम्मेलन में हुए शामिल, विभिन्न विभागों के स्टाल का किया अवलोकन…
रायपुर। नवागांव पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विभिन्न विभागों के स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और विधायक धनेन्द्र साहू भी हैं। सम्मेलन में मौजूद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का किया शुभारंभ। . रीपा केंद्र में सेवागुड़ी एप्लीकेशन का उद्घाटन किया। रीपा के कैटलाग का विमोचन भी किया। . प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से चयनित 10 लोगों को सांकेतिक…
-
बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी, दौड, भंवरा सहित 16 पारम्परिक खेलों के साथ संसदीय सचिव बंजारे ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ….
रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ रिमझिम फुहारों के बीच आज जवाहर लाल नेहरु कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में संसदीय सचिव व विधायक नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बंजारे ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर अतिथियों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी,…
-
छत्तीसगढ़ का पहला तिहार हरेली तिहार के लिए तैयार मुख्यमंत्री निवास को इस तरह सजाया गया, देखें तस्वीरों में…
रायपुर। हरेली तिहार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहुत गंभीर रहते हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री निवास को बहुत ही खूबसूरत व पारंपरिक तरीके से सजाया गया है। जिसकी छटा देखते ही बन रही है। यहां तस्वीरों में देखें इसकी सुंदरता। हरेली के रंग में सराबोर हुआ मुख्यमंत्री निवास। छत्तीसगढ़िया संस्कृति की दिख रही अनूठी झलक। पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह के साथ गेड़ी चढ़ रहे लोग।
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास में हरेली की धूम…
रायपुर। खेती किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार, यंत्रों पशुओं और चरवाहों के वस्त्रों,आभूषणों की लगाई गई प्रदर्शनी। हरेली तिहार पर पारंपरिक रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास। खेती किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार, यंत्रों पशुओं और चरवाहों के वस्त्रों, आभूषणों की लगाई गई प्रदर्शनी। छत्तीसगढ़ के दुग्ध पदार्थों औऱ पशु चारे की दिखाई दी विशाल रेंज।