राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने बुधवार को विश्वरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। सांसद ने कवर्धा के डॉ. अंबेडकर पार्क में स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय आदि मौजूद थे।