पेण्ड्रा-मरवाही

बेचू सिंह अहिरेश बनेंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी मरवाही के कार्यवाहक अध्यक्ष…

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। ब्लाक कांग्रेस कमेंटी मरवाही ने 24 मई को मरवाही के कांग्रेस कार्यालय में बैठक आहूत कर कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष हेतु बेचू सिंह अहिरेश का नाम प्रस्तावित कर जिला कांग्रेस कमेंटी को भेजा है। जहां से उक्त प्रस्ताव को प्रदेश कांग्रेस कमेंटी को भेज दिया गया है और शीघ्र ही उनकी नियुकि मरवाही कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर होने की संभावना है।

मरवाही ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता को जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही बना दिया गया था। मनोज गुप्ता के जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हो जाने उपरांत वे ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कार्य करने में असमर्थ थे और यह पद रिक्त हो गया था। जिसके कारण उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस मरवाही के कार्यवाहक अध्यक्ष के चुनाव हेतु मरवाही ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक बुलाई थी।

बैठक में कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष बनाने के विषय पर आवश्यक चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान कई नेताओं ने अपनी दावेदारी की थी परंतु अंत में उपास्थित कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एकमत से निर्णय लिया कि बीआर अहिरेश भानू (बेचू राम अहिरेश) को ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी मरवाही कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया जाए। इस हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिला कांग्रेस कार्यालय जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता को अनुमोदन करने हेतु प्रस्ताव सम्प्रेषित किया गया।

इस प्रस्ताव को जिला कांग्रेस द्वारा 26 मई को आवश्यक बैठक बुलाकर चर्चा किया गया और जिला कांग्रेस के अनुमोदन उपरांत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश के शीर्ष नेताओं से परामर्श कर मरवाही में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्त के विषय पर अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आग्रह किया गया और इस हेतु आवश्यक पत्र भी प्रेषित किया गया।

माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेंटी ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमती भी दे दी है। शीघ्र ही मरवाही के बेचू सिंह अहिरेश भानु को ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी मरवाही के कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी।

Back to top button