नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस से पहले वीरता पुरस्कारों का ऐलान, ओलंपिक स्वर्ण विजेता नीरज को परम विशिष्ट सेवा मैडल …

नई दिल्ली । शानदार प्रदर्शन के बल पर टोक्यो ओलंपिक में गोल मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस से एक रोज पहले केंद्र सरकार ने 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

मंगलवार को केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले वीरता पुरस्कारों का ऐलान किया। इस लिस्ट में कुल 384 लोगों के नामों का ऐलान किया गया है। सरकार की ओर से जारी इस लिस्ट में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है।

सरकार की घोषणा के मुताबिक, 12 शौर्य चक्र और 29 परम सेवा विशिष्ट सेवा मेडल का ऐलान हुआ है। 13 युद्ध सेवा मेडल और 122 विशिष्ट सेवा मेडल का भी ऐलान किया गया है। कुल 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है।

Back to top button