लखनऊ/उत्तरप्रदेश

खेल के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर 3 साल की बच्ची से 13 साल के लड़के ने किया बलात्कार …

लखनऊ। गन्ने के खेत में खेल के बहाने ले जाकर 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही 13 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला शनिवार को दर्ज कराया था।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बच्‍ची की मां ने आरोप लगाया कि वह मजदूरी के लिए गई थी तभी गांव का एक किशोर उसकी बच्ची को खेलने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना पाते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है।

Back to top button