पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग छात्रा ने लगाया जबरदस्ती रेप का आरोप, शिकायत के बाद कांस्टेबल गिरफ्तार…
लखनऊ. एक शोध छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में लखनऊ में एक पुलिस कांस्टेबल विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल विवेक सिंह को अयोध्या रोड पर अवध बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया.
विभूति खंड पुलिस स्टेशन में महिला को परेशान करने और ब्लैकमेल करने के लिए केस दर्ज किया गया. विभूति खंड थाना प्रभारी ने कहा कि मथुरा निवासी सिपाही विवेक सिंह और शिकायतकर्ता की मुलाकात करीब सात साल पहले 2016 में पहली बार हुई थी.
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कांस्टेबल विवेक सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए. सिपाही विवेक सिंह ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फोटो भी खींच लिया.
शिकायतकर्ता के मुताबिक, कांस्टेबल विवेक सिंह ने पिछले साल दिसंबर में दूसरी महिला से शादी कर ली. जब उसने शादी का विरोध किया, तो कांस्टेबल विवेक सिंह ने उसे उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कांस्टेबल विवेक सिंह को निलंबित कर दिया गया है.