धर्म
गौरा-गौरी पूजन मनाया गया धूमधाम से
रसौटा (पामगढ़)। ग्राम खरखोद में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का कार्यक्रम गौरा-गौरी भाठापारा में रखा गया।
पाँच दिनों तक चले इस आयोजन में भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। भगवान शिव की बारात पूर्व सरपंच श्रीमती शांति साहू के घर गई। वहाँ से विवाह कर भगवान शिव भाठापारा वापस आए।
विवाह उपरांत भगवान शिव और माता पार्वती का विधि- विधान के साथ विसर्जन कर दिया गया। ग्राम के बैगीन, बैगा सन्तोषी और भोला केंवट ने गौरी। गौरा-गौरी विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।