बिलासपुर। जिला स्काउट-गाइड द्वारा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर ऑनलाइन सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के स्काउट-गाइड ने प्रार्थना किया। मुख्य अतिथि डॉ.सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छ.ग. शासन एवं अटास के राज्य समन्वयक थे।
इस अवसर पर सी.एल.चन्द्राकर राज्य संगठन आयुक्त (आयुक्त), भूपेन्द्र शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट), कुशल कौशिक (एएलटी स्काउट), विजय यादव जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), श्रीमती बीना यादव जिला संगठन आयुक्त (गाइड), डॉ.भूपेन्द्रधर दीवान (प्रभारी जिला सचिव), श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती गरिमा मिश्रा, श्रीमती रागनी चौधरी, मोहम्मद असलम खान सहित स्काउटर-गाइडर और स्काउट्स गाइड्स उपस्थित रहे।