रायपुर

प्रदेश के 35 सीएमओ इधर से उधर, कई प्रभारी हटाए गए, बाबुओं का भी थोक में दबादला, बिलासपुर नगर निगम को मिला एक नया जोन कमिश्नर

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका और नगर पंचायतों के 35 मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। नगरीय क्षेत्र में आचार संहिता समाप्त होने के बाद यह पहला स्थानांतरण आदेश है जिसमें थोक में अधिकारी इधर से उधर हुए है। बिलासपुर नगर निगम में राजेश गुप्ता नए जोन कमिश्नर के रूप में आ रहे हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव एचआर दुबे द्वारा आज 69 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किए जाने का आदेश जारी किया गया है। इसमें 35 मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अलावा कई नगर पालिका व नगर पंचायतों में प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक, लेखापाल, स्वास्थ्य अधिकारी और बाबुओं को उनके मूल पद पर भेजने का आदेश जारी किया है। बिलासपुर नगर निगम के लिए नगर पालिका भाठापारा में पदस्थ सीएमओ राजेश गुप्ता को नगर निगम बिलासपुर में जोन कमिश्नर के रूप में पदस्थ किया जा रहा है। देखें पूरी सूची….

Back to top button