Uncategorized

किसान अधिकार दिवस पर राजभवन का घेराव करने पहुंचे राहुल और प्रियंका

नई दिल्ली। किसान अधिकार दिवस पर किसानों के न्याय के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव किया।

किसान अधिकार दिवस पर किसानों के न्याय के लिए राजनिवास का घेराव किया। आज चंदगीराम अखाड़ा से राजनिवास तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कूच किया। दिल्ली के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन कर काले कानून के खिलाफ किसान अन्नदाताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। उन्होंने कहा और कितने किसानों की शहादत चाहिए।  श्री राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की पूरी टीम एकजुट होकर और हर चीज का ख्याल रखते हुए धरना प्रदर्शन को सभी कांग्रेस और लीडरों का ख्याल रखते हुए प्रदर्शन को कामयाब बनाया। कार्य दिल्ली कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष ने सेवा का प्रोटोकॉल के हिसाब से काम किया।कांग्रेस सेवादल यूथ कांग्रेस महिला कांग्रेस और भी कांग्रेस के कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई व दिल्ली एनसीआर प्रभारी दिनेश कौशिक, राजवीर सिंह, महिला अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी गुप्ता ने शामिल हुए कांग्रेस सेवा दल के सभी सदस्यों, सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी दिल्ली कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया अध्यक्ष इलियास खान बॉबी ने दी।

Back to top button