नई दिल्ली

अस्थाई जेल में बंद प्रियंका गांधी पर सरकार ड्रोन कैमरे से रख रही नजर? कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वीडियो के साथ लिखा कि असंवैधानिक हिरासत के बाद सरकार ने प्रियंका जी के ऊपर ड्रोन के पहरे लगा रखे हैं। काश यह किसान विरोधी सरकार अपने घमंडी केंद्रीय मंत्री और उसके बिगड़ैल बेटे पर इतने पहरे लगाती तो यह नौबत नहीं आती। प्रियंका गांधी को लखीमपुर में हुए बवाल के बाद रविवार रात हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लेने के बाद पुलिस के साथ प्रियंका गांधी की नोकझोंक भी हुई थी।

प्रियंका लगातार पुलिस वालों से वारंट मांगती रही लेकिन उन्हें नहीं दिया गया। मंगलवार को पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि उन्हें शांति भंग समेत कई धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। सीतापुर गेस्ट हाउस को भी अस्थाई जेल बना दिया गया है। गेस्ट हाउस के बाहर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार देर रात से ही जमे हैं।

लखीमपुर जाने की कोशिश में गिरफ्तार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया है। गेस्ट हाउस को ही अस्थाई जेल बनाया गया है। इस बीच कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी पर ड्रोन कैमरे से नजर रखने का आरोप लगाया है। यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी जारी किया गया है।

Back to top button