धर्म

दिसंबर माह में सभी जातकों के जीवन में आएगा बदलाव, जानें अपनी राशि का हाल…

दिसंबर महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। जानिए पंडित राघवेंद्र शर्मा से किन राशि वालों के लिए नवंबर का महीना लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान।

मेष राशि- मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु पांच दिसंबर से मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। दस दिसंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। 15 दिसंबर के बाद संतान की ओर से सुखद समाचार मि लसकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

वृष राशि- माह के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैँ। पांच दिसंबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। दस दिसंबर से शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयों का समाना करना पड़ सकात है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- माह के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। दस दिसंबर से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा, परंतु वाहन सुख में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कर्क राशि- पांच दिसंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा, परंतु मन अशांत रहेगा। दस दिसंबर से कारोबार पर अधिक ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आय की स्थिति में भी सुधार होगा।

सिंह राशि- मास के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पांच दिसंबर से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परंतु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 15 दिसंबर से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि- माह के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैँ। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें। पांच दिसंबर से धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परंतु नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। दस दिसंबर से कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि- माह के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। धैर्यशीला में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। पांच दिसंबर से बातचीत में संतुलित रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। दस दिसंबर से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि- मास के प्रारंभ में मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पांच दिसंबर से आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। किसी धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ जा सकते हैं, परंतु स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि- मास के प्रांरभ में मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पांच दिसंबर से शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यवधान आ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। दस दिसंबर से पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। 15 दिसंबर से खर्चों में कमी आएगी।

मकर राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पांच दिसंबर से बातचीत में संतुलित रहें। परंतु किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दस दिसंबर से पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परंतु कारोबार में कुछ परेशानी आ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- पांच दिसंबर से नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। दस दिसंबर से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर भी मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन राशि- मास के प्रारंभ में मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। पांच दिसंबर के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। दस दिसंबर के उपरांत घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है।

Back to top button