धर्म

शरद पूर्णिमा आज : सोलह कलाओं से पूर्ण रहेगा चंद्रमा…

नई दिल्ली। आज शरद पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसे कोजागरी और रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। ज्योतिषों के अनुसार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण और पुण्यदायक होता है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी से काफी निकट होता है। मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है।

तिथि का मान आज

पूर्वांचली के अनुसार, 19 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगा और चतुर्दशी तिथि का शाम सायंकाल 06 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद प्रदोषकाल और रात्रि पूर्णिमा रहेगी। मंगलवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। वैसा पूर्णिमा का मान बुधवार 20 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 37 मिनट तक है।

शरद पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति

राहु वृषभ राशि में हैं। कन्या राशि में बुध और मंगल हैं। तुला राशि में सूर्य, केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा मीन राशि में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर कही जाएगी लेकिन सूर्य का नीच का होना आम जनमानस के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। चार अलग-अलग समूहों में ग्रह बंटे हुए हैं। इनमें सूर्य और राहु अकेले हैं। चंद्रमा हर सवा दो दिन पर परिक्रमा करते रहते हैं। अच्छी बात यह है कि अभी कोई वक्री नहीं है लेकिन इनका परस्पर विरोधी समूह में होना अच्‍छी बात नहीं है।

चंद्रोदय का समय

चन्द्रोदय – Oct 19 5:20 PM

चन्द्रास्त – Oct 20 5:55 AM

Back to top button