नई दिल्ली

बीजेपी जिला अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, कार्यकर्ताओं ने पद से हटाने की शुरू की मुहिम, सोशल मीडिया पर बवाल, वाहनों में लगे बड़े-बड़े बैनर…

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी भी चरम पर है। बीजेपी और संगठन के नेता लाख दावा करें कि उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में कोई खेमेबंदी नहीं है। इसके इतर कथित कॉडर बेस और अनुशासित पार्टी बीजेपी की गुटबाजी सड़क पर आ गई है। ताजा मामला एक जिला अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा मोर्चा खोलना है। जिला अध्यक्ष को पद से हटाने न सिर्फ मोर्चा खोल दिया गया बल्कि सोशल मीडिया पर मुहिम भी चलाई जा रही है।

मामला प्रदेश के रतमाल जिले का है। जहां जिला अध्यक्ष को हटाने अन्य पदाधिकारी और कार्कर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज आलोट से जिला मुख्यालय स्थित बीजेपी कार्यालय तक वाहन रैली निकाली गई। जानकारी के अनुसार बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को हटाने की मुहिम शुरू की गई है। इस संबंध में आलोट से बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मैसेज फॉरवर्ड किये है। वहीं हटाने की मुहिम को तेज करते हुए आज दर्जनों वाहनों का काफिला आलोट से रतलाम रवाना हुआ।

वाहनों पर पार्टी के झंडे के अलावा “जिला अध्यक्ष को हटाओ और भाजपा बचाओ, भाजपा के सम्मान में हर कार्यकर्ता मैदान में” लिखे हुए थे। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने से एक बात जाहिर हो गई सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में सत्ता और संगठन को लेकर आक्रोश व्याप्त है। यदि उनके आक्रोश को शांत नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस ओर पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

Back to top button