छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

महिला जनपद सदस्या इंजीनियर सुश्री उमा पाव बनी जिला महिला कांग्रेस की महासचिव …

मरवाही। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के अनुशंसा व दिशा निर्देशानुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु द्वारा सुश्री उमा पाव की नियुक्ति जिला महिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला महासचिव पद पर किया गया है।

ज्ञात हो कि सुश्री उमा पाव मरवाही क्षेत्र की सबसे पढ़ी लिखी महिला जनपद सदस्य है। उन्होंने इंजीनियरिंग तक की पढ़ाई की हुई है। उनकी नियुक्ति पूरे मरवाही क्षेत्र के महिलाओं में उत्साह है।

वहीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु ने कहा कि उनकी नियुक्ति से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक युवतियां व महिलाएं कांग्रेस से जुड़ेंगे।

उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कांग्रेस नेता राकेस मसीह, बेचू अहिरेश, अजय राय, प्रशांत गुप्ता, हरीश राय, जैसे नेताओं ने प्रसनता व्यक्त की है।

 

Back to top button