छत्तीसगढ़

रासेयो व स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों ने पल्स पोलियो टीकाकरण में सहयोग किया

अमोरा अकलतरा।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा अकलतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर, कार्यक्रम समन्वयक सुशील एक्का शहीद नंद कुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ ज़िला संगठक जांजगीर चांपा प्रोफेसर बी के पटेल, राज्य मुख्य आयुक्त विनोद चंद्राकर, राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त जितेंद्र तिवारी के कुशल निर्देशन प्राचार्य आशीष मिश्र के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में प्रथम दिवस 31 जनवरी ‘पोलियो रविवार’ को अपने नजदीकी बूथ में जाकर टीकाकरण दिवस के सुचारू संचालन में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सहयोग किया। कार्यक्रम अधिकारी व ए एल टी स्काउट संजय कुमार यादव ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान एक ही बार में पूरी आबादी को वैक्सीन की एक ‘पल्स’ देने का प्रयास करता है। व पोलियो जैसे गंभीर रोग जो माँ बाप की पूरी व्यवस्था को लचर बना देती है। वर्तमान में अन्य देशों से पोलियो वायरस के खिलाफ भारत का एकमात्र बचाव इसका सशक्त और सुस्पष्ट, शत प्रतिशत टीकाकरण कार्यक्रम है। देश को पोलियो मुक्त करने के सरकार के प्रयासों में 5 साल से कम उम्र के करोडो बच्चों को पोलियो की बूंदें दी जाएंगी। रासेयो व स्काउट गाइड स्वयंसेवक कु आरती निर्मलकर, संतोषी पटेल अविनाश साहू, अमर करकेल, वानिया साहू, अमोरा, प्रेमचंद बघेल, दुर्गेश गोरले, शारदा, ऋतु, आकांक्षा, अभिलाषा नवापारा, शैलेन्द्र परसदा इत्यादि कार्यक्रम के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान में निःस्वार्थ सहयोग कर रहे हैं। रासेयो स्वयंसेवक स्काउट गाइड विद्यालय की तरफ से स्वास्थ्य विभाग व मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आज पल्स पोलियो अभियान में सहयोग प्रदान करने एवं सेवा का मौका देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Back to top button