
मुंगेली। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व खाद्यमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने कोविड कॉल में अस्पतालों में सेवा देने वाले प्रदीप पाण्डेय को जिला चिकित्सालय मुंगेली में क्षेत्र के मरीजों की सहायता करने हेतु विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सेवाभावी प्रदीप पाण्डेय के जिला चिकित्सालय में विधायक प्रतिनिधि बनने से क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है कि उनके सहायता के लिए विधायक प्रतिनिधि सदैव उपलब्ध रहेंगे।
















