
तीन MBBS डॉक्टरों पर लखनऊ से आई लड़की ने लगाया गैंगरेप का आरोप; जानें पूरा मामला ….
लखनऊ । लखनऊ से बस्ती आई एक लड़की ने जिले के 3 MBBS डॉक्टरों पर गैंगरेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। पुलिस अधीक्षकर कार्यालय पहुंचकर लड़की ने इनमें से एक MBBS डॉक्टर पर मारपीट सहित कई अन्य गम्भीर आरोप भी लगाए। महिला थाना पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
लड़की का आरोप है कि बस्ती के एक डॉक्टर से उसका संपर्क एक एप के जरिए 2021 में हुआ। एक बार डॉक्टर एक शादी में शामिल होने के बहाने उसे अपने साथ बस्ती ले आया। यहां अपने फ्लैट में रखा। कमरे पर एक व्यक्ति को बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। मना करने पर मारा पीटा और धमकी दी।
लड़की का कहना है कि 10 अगस्त 2022 को एक इंटरव्यू के चक्कर में वह फिर से इस डॉक्टर से मिली। इसके बाद बस्ती आई और फिर इसी डॉक्टर के साथ एक फ्लैट पर रूकी। यहां अचानक उसके 2 और MBBS डॉक्टर दोस्त आ गए। फिर तीनों ने उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया।

















