देशदुनियाधर्मनई दिल्ली

सवर्ण समाज ने दलितों को मंदिर प्रवेश से रोका, विवाद गहराने पर प्रशासन ने मंदिर किया सील….

चेन्नई। आजादी के 75 साल बाद भी भारत में जाति प्रथा गंभीर विषय बना हुआ है। राजनीतिक पराकाष्ठा को पूरा करने नेता इस खाई को और भी बढ़ा रहे है। यही वजह है कि आज भी ऊंची जाति के लोग निचली जातियों को मंदिरों में प्रवेश करने से रोकते हैं। और ऐसा अभी के समय में कुछ ज्यादा ही हो रहा है। ऐसा ही मामला तमिलनाडु से सामने आया है। तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिला के मेलपाथी गांव में धर्मराज द्रौपदी अम्मन मंदिर में प्रवेश को लेकर ऊंची जाति और दलितों के बीच विवाद सामने आया है।

इस विवाद को सामने के बाद विलुप्पुरम जिला राजस्व आयुक्त रविचंद्रन ने मंदिर को सील करने का आदेश दिया है और मंदिर को सील कर दिया गया है। मंदिर को सील कर गेट पर एक नोटिस भी चिपकाया गया है।

मंदिर के गेट पर चिपकाए गए एक आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “गांव में दो वर्गों के बीच पूजा-पाठ की समस्या के कारण असमान्य स्थिति बनी हुई है। इससे कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। इसे देखते हुए, निष्कर्ष निकलने तक, दोनों वर्गों को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।”

Back to top button