नई दिल्ली

पति ने शरीर की बनावट और खूबसूरती को लेकर मारा ताना, पत्नी ने आग लगाकर दे दी जान …

नई दिल्ली। पति-पत्नी में सामान्य नोक-झोंक व छींटाकशी आम बात है। पत्नी की सुंदरता और उसके शारीरिक बनावट को लेकर पति अक्सर छेड़्छाड़ करते रहते हैं लेकिन कर्नाटक में यही छेड़छाड़ महिला की मौत का कारण बन गया। एक ऐसा ही मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया है जहां एक महिला ने इसलिए सुसाइड कर लिया क्योंकि उसके पति ने उसकी शरीर की बनावट पर ताना मार दिया था। पति के ताने के बाद महिला ने शरीर में आग लगा ली और फिर जान दे दी।

दरअसल, यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरु की है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के डीजे हल्ली इलाके में यह वारदात हुई है। मृतक महिला अपने पति के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को महिला के पति ने उसे उसके शरीर की बनावट और सुंदरता को लेकर ताना मार दिया। इसके बाद महिला पहले तो परेशान हो गई और फिर गुस्सा गई।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने आग देखी तो उन्होंने काबू करने की कोशिश की और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दे दी गई। उधर अस्पताल में महिला की इलाज शुरू हुआ लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक महिला के माता-पिता ने उसके पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया कि पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस की एक टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button