छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तराखंड और टीएस सिंहदेव को मणिपुर में सरकार बनवाने की आलाकमान ने सौंपी जिम्मेदारी ….

रायपुर । पांच राज्यों में वोटिंग खत्म होने और एग्जिट पोल के रूझान जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के विधायकों को तोड़जोड़ से बचाने के लिए छत्तीगढ़ कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव मणिपुर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस विषय पर चर्चा करने के बाद मणिपुर चुनाव के उपरांत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आज शाम 06:45 पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव मणिपुर के लिए रवाना होंगे।

पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तराखंड की कमान सौंपी है। श्री बघेल को उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मणिपुर में सरकार बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंजाब की जिम्मेदारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संभालेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव मणिपुर पहुंचकर विधानसभा चुनाव की वोट काउंटिंग के दिन वहां उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मुकुल वासनिक से भी स्वास्थ्य मंत्री ने इस पूरे विषय पर चर्चा की है। दोनों वरिष्ठ नेता हाईकमान के निर्देश पर एक साथ मणिपुर में मौजूद रहेंगे।

Back to top button