छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यपाल ने संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें किया नमन…

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव रामजी अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने निवास में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राज्यपाल ने कहा कि संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की और सदैव दलितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया। भारत के संविधान निर्माण में उनकी मुख्य भूमिका थी। वे हमारे देश के गौरव पुत्र है। उनका योगदान चिरस्मरणीय है।

राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल सहित राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

Back to top button