लखनऊ/उत्तरप्रदेश

फंदे पर लटका किशोर, सुसाइड नोट में लिखा सारी, परिवार गया था मसूरी, लौटा तो मिली बेटे की लाश…

अलीगढ़ । शहर के ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में एक किशोर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। किशोर घर में अकेला था। परिवार घूमने के लिए मसूरी गया था। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने माता और पिता को सारी लिखा है। किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस के अनुसार किशोर गेम भी खेलता था। घटना के वक्त उसका कंप्यूटर आन था। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

पिता अमित निर्मल राठौर अधिवक्ता हैं। अमित परिवार के साथ 27 मई को मसूरी गए थे। दक्ष की परीक्षा थी, इसलिए वो नहीं गया। देर रात परिवार लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। बगल वाले फ्लैट से पीछे के रास्ते अमित अपने घर में गए तो दक्ष का शव लटका था। उसे वरुण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Back to top button