लखनऊ/उत्तरप्रदेश

दिल्ली पुलिस का दरिंदा हेड कांस्टेबल, मुंह खोलने पर 36 टुकड़े करने की धमकी, हिन्दू युवती से निकाह के बाद पति वसीम ही नहीं देवर ने भी लूटी अस्मत….

हापुड़। हापुड़ की एक महिला से दिल्ली पुलिस के एक जवान ने दुष्कर्म किया और फिर अपने परिवार की मदद से उससे जबरन निकाह किया। पीड़िता को नशा देकर आरोपित पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता रहा। उसे कई तरह की धमकियां देकर महिला को उसके परिवार से दूर रखा गया और उसके साथ जानवरों जैसा सलूक किया गया। 11 साल तक आरोपित का परिवार महिला को प्रताड़ित करता रहा।

पीड़िता को नशा देकर आरोपित पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता था। यही नहीं पत्नी होने के बावजूद आरोपित ने दिल्ली पुलिस में तैनात एक युवती को भी अपने जाल में फंसा रखा था। पढ़ें दरिंदे पति और उसके परिवार की करतूतें….

पति ने पत्नी पर सगे देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर तलाक देने के बाद देवर से हलाला कराने की धमकी दी। विरोध करने पर देवर ने भाभी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के बजाए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे ही बेरहमी से पीटा।

कुछ दिन पहले महिला के पति ने दिल्ली पुलिस में तैनात एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पत्नी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पति ने उसे बताया कि वह युवती से निकाह कर उसका भी मतांतरण कराएगा।

महिला को पति ने बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड की तरह उसके शरीर के भी 36 टुकड़े करने की धमकी दी है। पति ने उसे बताया कि वह कई हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका मतांतरण करा चुका है। 11 मई 2023 की रात 11:30 बजे वसीम घर पहुंचा। आरोपित ने अपनी सरकारी लाइसेंसी पिस्टल के कवर की रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से बच निकली और मायके पहुंची।

आरोपितों के भय से वह आत्महत्या करने को मजबूर है। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अभी तक पुलिस ने मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपित उसके पुत्र की भी हत्या करने की फिराक में हैं।

Back to top button