Uncategorized

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश में अब सिर्फ रविवार को रहेगा लॉकडाउन

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा।  भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन लाकडाउन लगाया जा रहा था।  इसमें संसोधन कर सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है।

गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन के लाकडाउन के बजाय अब सिर्फ रविवार को एक दिन का लाकडाउन होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाजार भी रात 8 बजे के बजाय रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। इसमें होटल और रेस्टारेंट भी शामिल हैं।

प्रदेश में कोरोना की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया है।  प्रदेश में बाजार रात 8 बजे तक खुले रहते थे अब होटल और रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।  नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक रहेगा।

Back to top button