
मुंगेली। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, व्यापारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीतल दुबे का कल देर रात बिलासपुर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज मुंगेली में किया जा रहा है। वे दुष्यंत दुबे, रमेश दुबे व ओमप्रकाश दुबे के भाई थे। इनके निधन पर व्यापारी संगठन, जिला और शहर कांग्रेस कमेटी, मुंगेली प्रेस क्लब, ब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठनों ने श्रद्धांजलि दी है।















