रायपुर

दुर्ग में भी कांग्रेस का कब्जा शालिनीयादव अध्यक्ष, अशोक उपाध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर। प्रदेश के राजधानी सहित सभी प्रमुख जिला पंचायतों से भाजपा का सफाया हो गया है। रायपुर बिलासपुर कोरबा के बाद अब दुर्ग में भी कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी शालिनी यादव  जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष  चुनी गई ।इसी तरह कांग्रेस से अशोक साहू उपाध्यक्ष बने हैं। यहां पर कांग्रेस से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व  किरणमयी नायक ने चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जो कामयाब रही। शालिनी यादव को 7 मत तथा माया बेलचंदन को 5 वोट मिले। उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस के अशोक साहू को 7 एवं भाजपा के मोनू साहू को 5 वोट मिले।

Back to top button