Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में महिला कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न, फरार हुआ आरोपी …

मुंबई । मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के सहयोगी पर छेड़छाड़ कर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में जबरदस्ती यौन उत्पीड़न किया। बोरीवाली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की पीड़िता ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने कहा, ” भारतीय जनता पार्टी की पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी मुंबई के बोरीवली पश्चिम में भाजपा का कार्यकर्ता है। 15 अगस्त को उसने लड़की को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी के एक पार्षद से मिलने के लिए बुलाया। जब वह कार्यालय पहुंची, तो उसने उसका सबके सामने यौन उत्पीड़न किया।”

पुलिस ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद से आरोपी भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी फरार है। आगे की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Back to top button