छत्तीसगढ़

एसईसीआर के खिलाड़ियों ने अमित कुमार को दी विदाई

बिलासपुर।  सेकरसा बिलासपुर द्वारा अध्यक्ष एसडीजीएम अमित कुमार सिंह को विदाई देने के लिए एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका दिल्ली स्थानांतरण हो गया है। कार्यक्रम में सुखबीर सिंह पीसीपीओ एसईसीआर का स्वागत अभिनंदन सेकरसा के नए अध्यक्ष के रूप में किया गया। इस कार्यक्रम में सुखबीर सिंह, एस पी द्विवेदी, एस.एस. लकड़ा, हंसराज शर्मा और विकास सोनी स्पोर्ट्स सेल मुख्यालय के कर्मचारी एवं पूरे ज़ोन के सेकरसा के सभी खिलाड़ी इस आयोजन के लिए उपस्थित थे।

सेकरसा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित विदाई समारोह में खेल संघ के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा अमित कुमार सिंह अध्यक्ष खेल संघ को विदाई दी गई। खेल संघ की अपनी विदाई समारोह परम्परानुसार सभी खिलाड़ी कतारबद्ध होकर ड्रम और आतिशबाजी के बीट के साथ विदाई दिया गया। यह पहला अवसर था जब इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवम खेल संघ के पदधिकारी, अधिकारीगण व अतिथि उपस्थित थे। अपने एक साल के कार्यकाल में अमित कुमार सिंह ने खेल संघ को बुलन्दियों में ले जाने के लिए अथक प्रयास किया, आधुनिक जीम, सेकरसा क्रिकेट मैदान का नवीनीकरण एवं सभी सेकरसा मैदानों के आधुनिकीकरण के लिए विशेष योगदान दिया। यह जानकारी स्पोर्ट्स सेल मुख्यालय ने दी।

Back to top button