छत्तीसगढ़

संस्कार कॉलेज ने मनगट्टा पार्क में मनाया बाल दिवस

राजनांदगांव। बाल दिवस के अवसर पर संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनंदगांव के द्वारा डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों के लिये मनगट्टा पार्क में पिकनिक का आयोजन किया गया।

प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस उत्सव का आयोजन देश के भविष्य के निर्माण में बच्चों के महत्व को बताता है। साथ ही इस दिन बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक किया जाता है।

ये बेहद जरूरी है कि बच्चों को सही शिक्षा, पोषण, संस्कार मिले, क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने कहा कि डीएलएड के प्रशिक्षणार्थी भविष्य के शिक्षक हैं। पिकनिक पर ले जाने मुख्य कारण इन्हीं बातों का अनुसरण करते हुए बच्चों की महत्ता को समझाना था।

पिकनिक के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। समूह में एकसाथ कैसे रहना, समूह की महत्ता, समायोजन करना इत्यादि सिखाया गया।

कॉलेज के प्राचार्य व समस्त स्टाफ की उपस्थिति में सफल आयोजन हेतु उक्त कार्यक्रम के प्रभारी रेणुका साहू व सोनाली एक्का को सफलतापूर्वक कार्यक्रम के लिए कॉलेज की प्राचार्य डॉ गुरप्रीत कौर छाबड़ा द्वारा बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button