छत्तीसगढ़बिलासपुर

राजकुमार साहू बने मल्हार मंडल भाजपा अध्यक्ष …

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा राजकुमार साहू को बिलासपुर जिले के भाजपा मंडल मल्हार का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त भाजपा मंडल मल्हार के अध्यक्ष राजकुमार साहू को बधाई देते हुए कहा कि श्री साहू के नेतृत्व में भाजपा मंडल मल्हार में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां सुचारू और व्यवस्थित चलते रहेगी, जिससे पार्टी को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।

Back to top button