राजस्थान

राहुल गांधी ने टोकाटाकी कर रहे विधायक को फटकारा; जयराम बोले- हमें कांग्रेस शब्द पर पेटेंट करवाना था, राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा ….

झालावाड़ । भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज पहला दिन है। मॉर्निंग ब्रेक के बाद उनकी यात्रा का सेकेंड फेज शुरू हो गया है। सुबह यात्रा के दौरान राहुल गांधी विधायक रफीक खान पर नाराज हो गए थे। मॉर्निंग ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा का सेकेंड फेज शुरू हो गया है। इससे पहले, सुबह के समय वे काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर चले थे।

दूसरे फेज में यात्रा शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी हर दिन यात्रा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

पचपदरा से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत राहुल गांधी की यात्रा में नंगे पैर चल रहे हैं। बालोतरा को जिला बनाने तक मदन प्रजापत ने नंगे पैर रहने की घोषणा कर रखी है। प्रजापत बजट सत्र के बाद से बिना जूते ही चल रहे हैं। मदन प्रजापत प्रदेश यात्री के तौर पर नंगे पैर राजस्थान में 500 किलोमीटर तक चलेंगे।

मदन प्रजापत ने कहा कि बालोतरा जिला बनाने तक मैं जूते नहीं पहनूंगा, यह मेरी प्रतिज्ञा है। राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने से वंचित नहीं रह सकता था, इसलिए अब बिना जूते-चप्पल पहने ही राजस्थान में पूरी यात्रा में चलूंगा।

भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।

टोकाटाकी ने राहुल गांधी नाराज हो गए और विधायक रफीक खान(लाल जैकेट में) को फटकार दिया। इस दौरान आसपास सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी चल रहे थे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस वर्ड पर हमें पेटेंट करवाना चाहिए था, यह गलती हमारी है। आज देखिए कितनी कांग्रेस खड़ी हो गई है देश में कांग्रेस नाम से। वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस। कांग्रेस काे इससे नुकसान हुआ है।

भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन है। राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पायलट चल रहे हैं। सीएम बाएं हैं तो सचिन राहुल के दाएं। तस्वीर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी दिख रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन है। राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पायलट चल रहे हैं। सीएम बाएं हैं तो सचिन राहुल के दाएं। तस्वीर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी दिख रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में सुबह सुबह देविका भी शामिल हुईं। वही देविका जो 26/11 मंबई हमले के दौरान अपने पिता के साथ सीएसटी रेलवे स्टेशन पर थीं। आतंकी हमले में घायल भी हुईं। बाद में देविका ने अदालत में पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पहचाना। उनकी गवाही उसे फांसी तक पहुंचाने में अहम साबित हुई।

भारत जोड़ो यात्रा में सुबह सुबह देविका भी शामिल हुईं। वही देविका जो 26/11 मंबई हमले के दौरान अपने पिता के साथ सीएसटी रेलवे स्टेशन पर थीं। आतंकी हमले में घायल भी हुईं। बाद में देविका ने अदालत में पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पहचाना। उनकी गवाही उसे फांसी तक पहुंचाने में अहम साबित हुई।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री होम गाड्‌र्स राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने भी सुबह-सुबह यात्रा से जुड़कर साथ चले। इससे पहले रविवार रात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हुई थी।

Back to top button