छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

पेंड्रा के नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जलान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी सहित कई ने कांग्रेस प्रवेश किया

कांग्रेस में प्रवेश का सिलसिला अभी चल ही रहा है। कल ही जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव नारायण तिवारी, पंकज तिवारी व समीर अहमद बबला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर जोगी कांग्रेस को जोर का झटका दिया था। आज पेंड्रा नगर पंचायत के अध्यक्ष राकेश जलान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष कांग्रेस जॉइन कर भाजपा को जोरदार झटका दिया है।

ज्ञात हो कि राकेस जलान भाजपा के कद्दावर नेताओ में से एक थे वे भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष थे। उनके कांग्रेस प्रवेश से भाजपा को जोरदार झटका लगा है।

प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल लगातार क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हैं। इसलिए अन्य पार्टी के नेताओ का कांग्रेस प्रवेश  धड़ाधड़ चल रहा है।

Back to top button