छत्तीसगढ़बिलासपुर

धरमलाल कौशिक को भरोसा : मरवाही उपचुनाव हम जीतेंगे ….

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक को भरोसा है कि मरवाही विधानसभा चुनाव हम जीतेंगे। भाजपा कार्यालय में बिलासपुर और मुंगेली के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा मरवाही विधानसभा उप-चुनाव भारी मतों से विजयी होगी, उक्त उद्गार वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आयोजित बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने प्रदेश की सरकार पर अनेक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस विश्वास से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को विजयी बनाकर प्रदेश की सत्ता सौपी थी, अब प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है, भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है, प्रदेश में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़े हुए है, प्रदेश का बेरोजगार परेशान हैरान है, उसके लिए न तो कोई योजना बनी न ही उसे कोई सरकारी नौकरी नही मिली न ही बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा। प्रदेश में शराबबंदी की दुहाई देने वाली कांग्रेस जो गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाते थकते नहीं थे आज प्रदेश में शराब की नदिया बह रही, कोचिए गांव-गांव अवैध शराब बेच रहे है, यह सब प्रदेश सरकार की शह पर संभव है। कौशिक ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विषय परिस्थितियों से जूझने का माद्दा रखता है, मरवाही विधानसभा का चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर मैदान में उतरेगी। मरवाही विधानसभा के क्षेत्र की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ तक पहुॅचकर चुनाव में अपनी महती भूमिका निभानी है।

इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने नवगठित जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, मुंगेली एवं बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं पर महत्वपूर्ण जवाबदारी सौपी है जो मरवाही विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति के तहत् चुनाव प्रचार में शामिल होकर जन-जन तक पहुंचकर भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान सम्हालेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि हमने लगातार मरवाही क्षेत्र का दौरा किया है, मरवाही क्षेत्र की जनता का मन भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करने का है, नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के भाजपा कार्यकर्ता लगातार मतदाताआं से सम्पर्क कर रहे है। मरवाही की जनता कांग्रेसियों के बहकावे में नही आने वाली इसलिए भाजपा के कार्यकर्ताओं की महती जवाबदारी और बढ़ जाती है, श्री अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

बिलासपुर सांसद अरूण साव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान जो भी फैसले लिए उसे पूरी दुनिया ने तरीफ की है, जबकि विषम परिस्थितियों में देश के नागरिकों की जानमाल की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कारगार कदम उठाए लगातार देश में राज्य सरकारों के साथ स्वयं सम्पर्क में थे वहीं जो भी हो सकता हर राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान की गई, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस संक्रमण को रोकने में असफल रही। साव ने कहा कि मरवाही विधानसभा उपचुनाव भाजपा जीत रही है हम सभी को एक जुटता के साथ कार्य करना है।  बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी मरवाही विधानसभा चुनाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने किया।

इस मौके पर मुंगेली भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, राकेश चन्द्राकर, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, अरविंद बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र कुमार राठौर, तिरिथराम यादव, भागवत जायसवाल, विश्वनाथ पटेल, बीआर महोबिया, त्रेतानाथ पांडे, संतोष कश्यप, राजेश रजक, लालजी यादव, अभिजीत रिंकू मित्रा, कन्हैया यादव, सुनीता मानिकपुरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button