What's new
-
2 weeks ago
4-5 माह में तैयार होगा स्थायी बिजली का ढांचा, अन्ना नगर सहित झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को मिलेंगे स्थायी बिजली कनेक्शन : मंत्री सारंग
भोपाल भोपाल के भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या से जूझ रहे रहवासियों को राहत दिलाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना…
-
2 weeks ago
त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी
अयोध्या दीपों की रोशनी, फूलों की सजावट और जगमगाते मार्गों के बीच रामनगरी अयोध्या एक बार फिर त्रेता युग जैसी भव्यता का एहसास कराने के लिए तैयार हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दीपोत्सव-2026 को यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई…
-
2 weeks ago
रांची RIMS में सीनियर रेजिडेंट भर्ती को झटका, साक्षात्कार में नहीं पहुंचे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी
रांची राज्य के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए शुक्रवार को रिम्स में दो स्तरों पर नियुक्ति प्रक्रिया चली। एक ओर राज्य के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सह प्राध्यापक के 65 पदों पर नियुक्ति के लिए वाक इन इंटरव्यू आयोजित…
-
2 weeks ago
इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! लवकुश चौराहे का डबल डेकर फ्लाईओवर 28 अक्टूबर से होगा शुरू
इंदौर लवकुश चौराहे पर ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने और जाम से राहत दिलाने वाला डबल लेयर फ्लाईओवर 28 अक्टूबर से शहर को नई सुविधा देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं से यातायात शुरू…
-
2 weeks ago
UP News: AI और डीपफेक से नहीं बच पाएंगे अपराधी, सीएम योगी बोले- वैज्ञानिक सबूत खोलेंगे राज
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'टेक संगम 2026' में अपने संबोधन में टीवी सीरियल सीआईडी का जिक्र करते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि अपराधी कितना भी शातिर हो, एक बाल, फिंगरप्रिंट या छोटे से सुराग से…
-
2 weeks ago
पंडवानी को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार
रायपुर छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार लोककलाओं के संरक्षण-संवर्धन के साथ कलाकारों को प्रोत्साहन और…
-
2 weeks ago
इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन
भोपाल मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर इकोसिस्टम विकसित करने के उद्देश्य से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 के द्वितीय दिवस 2 राउंडटेबल बैठकों का आयोजन किया गया। इन राउंडटेबल…
-
2 weeks ago
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
वाराणसी काशी के आसमान में शनिवार को एक बार फिर भारतीय वायुसेना के साहस, कौशल और अदम्य पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिला। ‘विंग्स ओवर गंगा’ के दूसरे दिन एयर शो देखने के लिए गंगा के दोनों तटों पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ा।…
-
2 weeks ago
15 योजनाओं से श्रमिक परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा, मातृत्व सहायता और सामाजिक सुरक्षा का सहारा
रायपुर निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित 15 जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन में व्यापक…
-
2 weeks ago
Bhilai में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 22 करोड़ रुपये से तैयार होगा पार्किंग प्रोजेक्ट
भिलाई. शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समस्या को जनप्रतिनिधियों ने और निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। विधायक रिकेश सेन ने जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट के लिए 22 करोड़ की लागत से पार्किंग बनवाने की पहल की है। आकाशगंगा थोक सब्जी…
-
2 weeks ago
पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, मुरैना में जमकर चले लाठी-डंडे; 8 घायल
मुरैना (पोरसा) पट्टे की 7 बीघा जमीन को जबरन जोतने को लेकर शिकहरा गांव में शुक्रवार को आठ से दस लोगों ने मिलकर पट्टेधारी किसान बंटी गुर्जर समेत उसके परिवार के पांच लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दो के सिर फट…
-
2 weeks ago
इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट का आगाज, जानिए चिप सेक्टर में कैसे आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश
इंदौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में आज से दो दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट 2026 का शुभारंभ हो गया है। सीएम मोहन यादव लगातार एमपी को सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने…
-
2 weeks ago
एआई मददगार हो, निर्णायक नहीं, तकनीक का संचालन मानव विवेक से होना चाहिए: सीएम
अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय ‘टेक संगम 2026’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'सीआईडी' की रील लाइफ अब यूपी में रियल लाइफ बनी एआई मददगार हो, निर्णायक नहीं, तकनीक का संचालन मानव विवेक से होना चाहिए: सीएम…
-
2 weeks ago
पाकिस्तान में महंगा हुआ ईंधन! LPG के दाम 7000 रुपये तक पहुंचने का दावा
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के रिश्तों में नई मुश्किलें सामने आ रही हैं. कुछ महीने पहले तो हालात ये थे कि पाकिस्तान ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कराने में आगे-आगे घूम रहा था लेकिन अब परिस्थितियां…
-
2 weeks ago
परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में सिंचाई का क्षेत्र निरंतर बढ़ रहा है। प्रदेश में सरदार सरोवर बांध के बाद अलग-अलग परियोजनाओं के माध्यम से धार-झाबुआ क्षेत्र को पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा…
-
2 weeks ago
स्कूलों में वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी, ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ का हुआ विस्तार
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर अभिनव पहल कर रही है। प्रदेश के स्कूली विद्यार्थी अब नियमित पढ़ाई और तकनीकी…
-
2 weeks ago
बिहार के इंजीनियर ने खोजा प्लास्टिक का देसी विकल्प, 50 पैसे में तैयार होता है उत्पाद
पटना प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या के बीच मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के एक इंजीनियर ने पर्यावरण-अनुकूल विकल्प विकसित करने की पहल की है। छितरौली पंचायत के मुरादपुर निवासी इंजीनियर नाज ओजैर मक्के के बेकार समझे जाने वाले छिलके से कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास, स्ट्रॉ और…
-
2 weeks ago
251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि
रायपुर छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को किफायती दरों पर आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां उपलब्ध कराने तथा वर्षों से रिक्त पड़ी संपत्तियों के बेहतर उपयोग की दिशा में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 (OTS-2) महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर रही…
-
2 weeks ago
एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारत का गौरवशाली प्रदर्शन विश्वास कैलाश सारंग
भोपाल सनातन संस्कृति में मनुष्य की महानता का आधार उसकी शारीरिक संरचना नहीं बल्कि उसके गुण, कर्म और आत्मबल को माना गया है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने संदेश दिया है कि- “उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्” अर्थात मनुष्य को अपने प्रयास और पुरुषार्थ से अपना उत्थान करना…
-
2 weeks ago
जिले में नरवाई व पराली जलाने पर प्रतिबंध, जलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
ग्वालियर पराली व नरवाई (फसल अवशेष) जलाना दण्डनीय अपराध है। जिले में पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चौहान द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने यह आदेश फसल के…
-
2 weeks ago
गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’
बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर इन दिनों लगातार चर्चाएं हो रही हैं. करीब चार दशक पुराने इस रिश्ते में दूरी की खबरें अब सिर्फ अफवाह नहीं रहीं, बल्कि गोविंदा के बयानों ने इसे एक बार…
-
2 weeks ago
योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में 3 से 7…
-
2 weeks ago
एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीजीएसटी-2026 का आयोजन
ग्वालियर अटल बिहारी वाजपेयी – भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (एबीवी-आईआईआईटीएम), ग्वालियर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी एंड ग्रीन मोबिलिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ग्रीन एंड सस्टेनेबल टेक्नोलॉजीज (आईसीजीएसटी-2026) का शुभारंभ 23 अक्टूबर को हुआ। यह सम्मेलन 25 अक्टूबर तक…
-
2 weeks ago
Census 2027: महिलाओं को बतानी होगी बच्चों की संख्या, जानें किन 3 सवालों के जवाब देना जरूरी
कानपुर जनगणना को लेकर प्रगणकों के पहले बैच को दी जा रही ट्रेनिंग शुक्रवार को खत्म हो गई। आखिरी दिन ट्रेनिंग में जो मुद्दा उठा उसने प्रगणकों को कई तरह के सवाल करने पर विवश कर दिया। दरअसल, जनगणना के 40 सवालों में तीन सवाल…
-
2 weeks ago
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा के बीच नई रेलवे लाइन का जल्द होगा लोकार्पण
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअली सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन किया। साथ ही देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।…
-
2 weeks ago
UP News: नदी कटान रोकने के साथ किसानों की आय बढ़ाएगी बांस की खेती, 200 किसानों को किया गया चिह्नित
जौनपुर बंजर और अनुपयोगी भूमि को आय का जरिया बनाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। इसके तहत नदी किनारे कटान रोकने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बांस की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। जिले के सात ब्लॉकों…
-
2 weeks ago
शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क पर ठेकेदारों को नोटिस, पीडब्ल्यूडी ने 15 दिनों में मांगा जवाब
रायपुर लोक निर्माण विभाग ने शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क पर दो ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों के निरीक्षण और कार्यों की जांच के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव, सड़क…
-
2 weeks ago
शराब पीने के बाद 4 दोस्तों की हालत गंभीर, BSP पार्षद समेत दो की मौत से मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब पीने से पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़…
-
2 weeks ago
भगवान श्रीकृष्ण पर शोध करने वालों को पूरा सहयोग देगी सरकार, CM डॉ. यादव का ऐलान
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया 2 दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर कॉन्फ्रेंस अभ्युदय : 2026 का शुभारंभ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है…
-
2 weeks ago
नकली दवाओं पर लगे रोक, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर राज्यपाल डेका का जोर
दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल डेका एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि सस्ता इलाज, किफायती दवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य…

