राजस्थान

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राज्य में हो रहे अपराधों में आई 10 फीसदी की कमी ….

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर परेड के निरीक्षण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। साथ ही, कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस संवेदनषील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आमजन के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के मजबूत इरादों और नवाचारों से आमजन में विश्वास बढ़ा है। अपराध नियंत्रित होने के साथ जांच समय में भी कमी आई है। पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय‘ जनता में साकार होता दिख रहा है। श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुलिस के सुदृढ़ीकरण, आधुनिकीकरण और दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम फैसले लिए गए हैं।

श्री गहलोत ने कहा कि संवेदनशील राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के विकास में इतिहास रचा है। अब 24 अप्रैल से प्रदेशभर में महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे। इनमें लोगों को जनाधार कार्ड के जरिए योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहादत को नमन किया। उन्होंने परेड ग्राउंड में परेड निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया। समारोह में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि पुलिसकर्मी आमजन की रक्षा और सेवा के लिए हमेशा कटिबद्ध है। सजग प्रहरी की भूमिका में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। अंत में आरपीए के निदेशक राजीव शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button