Uncategorized

13 नवंबर को नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार…

नई दिल्ली। भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा आगामी 13 नवंबर को 12 खिलाड़ियों को साल 2021 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम भी शामिल है। मनप्रीत के नाम की सिफारिश पहले अर्जुन पुरस्कार के लिए हुई थी, लेकिन अब वह खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किए गए हैं।

ये पुरस्कार समारोह 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में होगा। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी इस पुरस्कार के लिये चुना गया है।

वहीं पैरालंपिक खेलों के ज्यादातर विजेताओं के नाम अर्जुन पुरस्कार की लिस्ट में हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं। खेल मंत्रालय के मुताबिक, ‘भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को 13 नवंबर, 2021 (शनिवार) को दोपहर बाद चार बजकर 30 मिनट से राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में विशेष रूप से आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगे।’

बीते साल ये समारोह कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित किया गया था। पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)

रवि कुमार (कुश्ती)

लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)

पीआर श्रीजेश (हॉकी)

अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग)

सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स)

प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)

कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन)

मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग)

मिताली राज (क्रिकेट)

सुनील छेत्री (फुटबॉल)

मनप्रीत सिंह (हॉकी)

अर्जुन पुरस्कार

अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स)

सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी)

शिखर धवन (क्रिकेट)

सीए भवानी देवी (तलवारबाजी)

मोनिका (हॉकी)

वंदना कटारिया (हॉकी)

संदीप नरवाल (कबड्डी)

हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब)

अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी)

अंकिता रैना (टेनिस)

दीपक पूनिया (कुश्ती)

दिलप्रीत सिंह (हॉकी)

हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी)

सुरेंद्र कुमार (हॉकी)

अमित रोहिदास (हॉकी)

बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी)

सुमित (हॉकी)

नीलकांत शर्मा (हॉकी)

हार्दिक सिंह (हॉकी)

विवेक सागर प्रसाद (हॉकी)

गुरजंत सिंह (हॉकी)

मनदीप सिंह (हॉकी)

शमशेर सिंह (हॉकी)

ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी)

वरुण कुमार (हॉकी)

सिमरनजीत सिंह (हॉकी)

योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स)

निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन)

सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी)

भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)

हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)

शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

Back to top button