रायपुर

कांग्रेसजनों को दिल्ली ले जाने स्पेशल ट्रेन रायपुर से रवाना, दोपहर 3 बजे बिलासपुर, शाम 5.30 को पहुंचेगी पेण्ड्रा

रायपुर। 14 दिसंबर के दिल्ली के एआईसीसी के राष्ट्रीय स्तर के भारत बचाओ अभियान के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। मंदी के कारण छोटे व्यापार-उद्योग की बुरी हालत, अर्थव्यवस्था के बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का यह आंदोलन है। केन्द्र सरकार के किसान विरोधी रवैये और आर्थिक मोर्चे पर विफलता के खिलाफ पूरे देश में और छत्तीसगढ़ में भी गहरी नाराजगी है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जानकारी दी कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन 14 दिसंबर को दिल्ली में करने जा रही है। एआईसीसी के राष्ट्रीय स्तर के भारत बचाओं अभियान के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 7000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। दिल्ली के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष ट्रेन द्वारा जाकर शामिल होंगे। स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे दुर्ग से रवाना होकर 10.50 बजे रायपुर, 12 बजे तिल्दा, 12.30 बजे भाठापारा, 3 बजे उसलापुर, 4 बजे करगी, 5.30 बजे पेण्ड्रा, 6.25 बजे अनुपपुर, 7 बजे शहडोल, 10.20 बजे कटनी होकर 13 दिसंबर दोपहर 3 बजे सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी। शेष किसान एवं कांग्रेसजन अन्य साधनों से दिल्ली जायेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी महेन्द्र छाबड़ा की अगुवाई इसकी मानीटरिंग की जा रही है।

बिलासपुर जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष गुलाब सिंह राज ने दिल्ली बुलेटिन को बताया कि दिल्ली के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अमोल पाठक, प्रशांत तथा मनोज गुप्ता ने बताया कि पेण्ड्रा गौरेला मरवाही क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होने दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं को शाम 4 बजे के पहले पेण्ड्रारोड पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button