रायपुर

बिलासपुर जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हटाए गए, गुलाब व प्रमोद को दी गई जिम्मेदारी

कवर्धा, राजनांदगांव व रायगढ़ में भी कार्यवाही

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय चुनाव लड़ रहे कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हे संगठन के पदों से मुक्त कर दिया है। बिलासपुर जिला व शहर के दोनों कांग्रेस अध्यक्ष हटा दिए गए हैं। यहां जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर मरवाही के गुलाब सिंह राज व प्रमोद नायक को शहर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिलासपुर के अतिरिक्त रायगढ़, कवर्धा व राजनांदगांव में भी कार्यवाही की गई है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहन मरकाम के हवाले से प्रदेश महामंत्री शैलेश नितीन त्रिवेदी ने इस आशय की एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी है। जैसा कि पहले से चर्चा थी कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों को बदल सकत है। आज इस दिशा में प्रदेश अध्यक्ष की ओर से बड़ी कार्यवाही की गयी है। बिलासपुर के जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी के स्थान पर मरवाही के गुलाब सिंह राज को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रमोद नायक को दी ग्रयी है। बता दें कि गुलाब सिंह राज ने विधान सभा चुनाव में मरवाही से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति होने पर दिल्ली बुलेटिन से बातचीत करते हुए गुलाब सिंह राज ने इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रति आभार जताया है। उन्होने कहा कि संगठन ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। पेण्ड्रा व गौरेला नगर पंचायत में कांग्रेस का परचम लहरायेंगे। साथ ही जिले में सभी स्थानों में संगठन के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

इनके जिला अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मरवाही के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री नारायण शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहन लाल शुक्ला, सासंद प्रतिनिधि राकेश मसीह, बाला कश्यप, सादिक खान ,इकबाल सिंह, प्रमोद परस्ते ने बधाई एवम शुभकामनाये दी है।

इसके अतिरिक्त कवर्धा राजनांदगांव तथा रायगढ़ में भी कांग्रेस के पदाधिकारी बदले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button