छत्तीसगढ़बिलासपुर

राष्ट्रीय सचिव चंद्रपकाश बाजपेयी उपचुनाव दमोह हेतु आज प्रस्थान करेंगे ….

बिलासपुर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक, प्रभारी मध्यप्रदेश चन्द्र प्रकाश बाजपेयी आज उत्कल ट्रेन से मध्य प्रदेश के ज़िला दमोह में होने जा रहे उप चुनाव में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसर प्रभारी बतौर प्रचार करने आज प्रस्थान करेंगे।

7 अप्रेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री कमल नाथ जी, अ भा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक की आयोजित आम सभा में शामिल होकर चुनाव प्रचार करेंगे। उनके साथ प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक ठा.रजनीश हरबंश सिंह, चुनाव प्रभारी अति.मुख्य संगठक हरि शंकर राय, प्रदेश महिला अध्यक्ष राज कुमारी रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिजकिशोर शर्मा, दीप्ति पाण्डेय महिला चुनाव प्रभारी, प्रदेश /संभाग के प्रभारी मनोज भदौरिया, प्रदेश पदाधिकारी, दमोह ज़िला सेवादल के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, माहिला अध्यक्ष हेमंत ठाकुर, यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष संदीप बरदिया शेष ज़िला/ब्लाक के पदाधिकारी साथी गण भाई, बहन उपस्थित रहेंगे।

ज्ञात हो इस उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अजय टण्डन को प्रत्याशी बनाया है। चन्द्र प्रकाश बाजपेयी चुनाव प्रचार में रहकर सभा, सघन जन सम्पर्क, कार्य कर्ताओं को सक्रिय करेंगे।

Back to top button