छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

सांसद विजय बघेल ने कहा- कांग्रेस ने आजादी के बाद से केवल जनता को धोका दिया है …

पेंड्रा। भाजपा पेंड्रा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन बारीमराव में सम्पन्न हुआ। जिसमें दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री मरवाही चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, विधायक पेंड्रा मण्डल चुनाव प्रभारी नारायण चंदेल, पूर्व विधायक लखन राम देवांगन, योगेश लाम्बा, अशोक चावलानी, संजय भावनानी शामिल हुए।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि मरवाही आते हुए मेंरे मन में भाव था कि यह क्षेत्र बड़े नेता का है तो यहां की व्यवस्था भी अच्छी होगी, पर दुर्भाग्य है क्षेत्र का की सड़कों की हालत देख कर आश्चर्य हुआ मन का भाव ही बदल गया, आज तक यहा के जनप्रतिनिधि जनता के विश्वास में खरा नहीं उतर पाए हैं। यही मरवाही का दुर्भाग्य है, मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति के क्षेत्र का यह हाल ही कांग्रेस की कथनी और करनी है, कांग्रेस की विशेषता है जो कहो वो कभी मत करो, कांग्रेस ने आजादी के बाद से आज तक जनता को भ्रमित किया है गरीब रखा है गरीब रखना चाहती है।

चुनावों में जनता को लालच देकर चुनाव जीतने की आदत है, झूठ बोलने का अभ्यास है, 2 साल पहले कांग्रेस रावण की तरह चुनाव में भेष बदलकर आई थी। गंगाजल हाथ में रखकर आई थी जनता माता सीता की तरह कांग्रेस के प्रपंच में फंस गयी और अब कांग्रेस का असली रूप बाहर जनता के सामने है कांग्रेस ने कहा था राहुल गांधी को सामने रखकर गंगाजल रखकर कहा था कि 2500 रुपए में धान खरीदेंगे, बेरोजगारों को नौकरी देंगे नहीं तो 2500 रुपए का भत्ता देंगे, शराबबंदी करेंगे, पेंशन में वृद्धि करेंगे, कर्जा माफ करेंगे ऐसे 40 वादा किये थे, लेकिन दुर्भाग्य देखिए मुख्यमंत्री की बेईमानी देखिये न धान का पैसा देते है न बेरोजगारी भत्ता, न पेंशन देते है न कर्जा माफ करते हैं।

भाजपा ने कहा, बेईमान मुख्यमंत्री की कलाकारी देखिए कि शराबबंदी की कसम खाकर चुनाव जीतने वाले घर घर कोचियों के माध्यम शराबखोरी करवा रहे हैं। बेईमानी की हद है कि हमारी मोदी सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं जनता को लाभ पहुंचाने के लिए प्रारम्भ किये थे, वो सभी योजनाएं भी कांग्रेस के पेट में दर्द करतीं हैं। जनता का सुख मुख्यमंत्री देख नहीं पा रहे है जनता को मिलने वाला पक्का मकान आवास भी बन्द करवा दिये, गरीब आदमी पक्के घर में रहे कांग्रेस देख नहीं पाती, मोदी जी ने किसानों को राहत पहुचाने किसान सम्मान निधि योजना से 6000 रुपए हर किसान को दे रहे है पर छग का मरवाही का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री ने किसानों का डाटा रोक रखा है।

किसान समृद्ध हो कांग्रेस यह बर्दास्त नहीं कर सकती, कांग्रेस की दोगली नीति ने ही 2 साल में प्रदेश की दुर्गति कर रखी है, जनता के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए रमन सिंह ने व मोदी ने स्मार्ट कार्ड योजना, आयुष्मान भारत योजना लागू की जिससे गरीब गांव में रहने वाला नागरिक भी अच्छी स्वास्थ्य सेवा इस योजना के माध्यम से ले सके राहत पा सके, पर कांग्रेस की नीति गरीब के खिलाफ है बेईमानी है कि इस जनउपयोगी योजना को भी बन्द कर रखी है।

एक तरफ भाजपा है हमारी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है, भाजपा दीनदयाल  के बताए मार्ग का अनुशरण करती है समाज का गांव का गरीब अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति को मजबूत करने का काम करती है रमन सिंह की सरकार हो या प्रधानमंत्री की सरकार सैकड़ों योजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन स्तर को उपर उठाने का काम हो रहा है पर कांग्रेस की नीति 1947 से जनता के साथ छल करने वाली रही है। ढोंग करने वाली रही है जनता के दुखदर्द से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है, कांग्रेस का दोगलापन आज फिर 2 सालों में जनता के सामने प्रत्यक्ष है जनता त्रस्त है कांग्रेस सरकार से, कांग्रेस ने इतिहास रचा है।

देश की इकलौती सरकार है जो किसानों का कर्जा चाहती है और लौटाना किस्तों में चाहती पर उसमें भी कर्ज लौटाने के लिए पुण्यतिथि, जन्मदिवस का बहाना खोजती है 2 अक्टूबर को क़िस्त देंगे मुख्यमंत्री ने कहा था पर इन्होंने महात्मा गांधी जैसे महापुरुष के साथ भी छल किया, मुख्यमंत्री किसानों के साथ एक और धोखा कर रही है। इस बार धान खरीदी करने से पहले खेतो का नाप करवा रही है मेंड़ो का रकबा कम करके धान खरीदने की योजना बना रही है जिसके कारण धान खरीदी का पैमाना कम होगा किसान परेशान होगा ,यही काँग्रेस की मंशा है, मरवाही चुनाव में कांग्रेस कहती है हमारी लड़ाई भाजपा से है जेसीसी कहती है हमारी लड़ाई भाजपा से है, भारतीय जनता पार्टी मरवाही में मजबूत है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण मरवाही में भूपेश सरकार के सारे मंत्री मैदान में है कांग्रेस डर रही है मरवाही चुनाव में जनता से मुह चुरा रही है कांग्रेस प्रचार नहीं करती, साड़ी, बर्तन, शराब, पैसा बाटने की गंदी हरकत कर रही है। लालच प्रलोभन देकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है पर भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूती से कांग्रेस से लड़ रही है कार्यकर्ताओ के मेंहनत के बूते भाजपा चुनाव जीत रही है भाजपा प्रत्याशी डॉ. गम्भीर सिंह मरवाही के लटकोनी के रहने वाले है।

गांव के सीधा सरल सहज व्यक्ति है अपने काबिलियत संघर्ष के दम पर उन्होंने मरवाही का नाम रोशन किया है जनता की सेवा को ही अपना धर्म समझने वाले है ऐसे भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना हम सबका दायित्व है भाजपा का एक एक कार्यकर्ता डॉ. गम्भीर सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ रहा है और भूपेश सरकार के दुष्कर्मो के कारण जो दुर्गति हुई है मरवाही की जनता कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने को तैयार है भाजपा की विजय निश्चित है।

Back to top button