छत्तीसगढ़बिलासपुर

चाइल्ड लाइन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मासिकधर्म पर जागरूकता अभियान की शुरूआत …

बिलासपुर। चाइल्ड लाइन शिखर युवा मंच बिलासपुर, रक्षा टीम बिलासपुर एवं मार्मिक चेतना बिलासपुर के सयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अटल आवास राजकिशोर नगर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में किशोरी बालिकाओ के साथ महावारी मिथ्या, समस्या एवं समाधान पर जागरूकता अभियान की सुरुवात DSP बिलासपुर सुश्री ललिता मेहर के द्वारा शुभारम्भ किया गया।

उन्होंने बच्चों को विशेष किशोर पुलिस इकाई के कार्य के विषय में बतया गया और रक्षा टीम बिलासपुर के द्वारा किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के विषय पर्शिक्षित किया गया एवं POCSO कानून के विषय में विस्तार से विस्तार में जानकारी दी।

मार्मिक चेतना बिलासपुर से अंकिता पांडे के द्वारा महावारी मिथ्या, समस्या एवँ समाधान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई एवं किशोरियों को सेनेटरी पेड का वितरण किया गया। चाइल्ड लाइन बिलासपुर के डायरेक्टर धनंजय अनुपम द्वारा अभियान के उदेश्य के बारे बताया गया कि यह अभियान 11 अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 तक चलाया जाएगा। जिसमें गांव-शहर में पहुंचकर 2 हजार किशोरियों को मासिकधर्म के विषय में फैले भ्रम, समस्या का समाधान किया जायेगा एवं आत्मरक्षा में प्रशिक्षण दिया जायेगा। जरूरतमंद किशारियों को सेनेटरी पेड वितरण किया जायेगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में पार्षद राजकिशोर नगर से संगीता तिवारी, चाइल्ड लाइन समन्वयक संदीप राव मोहिते, जनक यादव, कु. सोमालिया पटेल, इंद्र यादव, नेहा तिवारी, रूपाली पांडे, अनुभव शुक्ला, प्रकाश झा, स्वसहायता समूह से रतना चन्द्राकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Back to top button