धर्म

श्रीराम मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष्य में विधायक धर्मजीत सिंह ने पं.रामकुमार उपाध्याय सहित कई कारसेवकों को किया सम्मानित

लोरमी। अयोध्या में जिस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किया जा रहा था ठीक उसी समय श्रीराम मंदिर लोरमी मे विधायक धर्मजीत सिंह, महंत विवेक गिरि गोस्वामी, सच्चिदानंद तिवारी, डाक्टर सत्यनारायण,  हिमांशु महराज, महंत जानीदास बैष्णव द्वारा भगवान् श्रीराम की विधिवत पूजा आरती के साथ कार्यक्रम  का विधिवत शुभारंभ हुआ। भजन गायकों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।

उक्त अवसर पर सन् 1990-92 के कारसेवक पं रामकुमार उपाध्याय डा. सत्यनारायण तिवारी, हिमांशु महराज, महेन्द्र खत्री, खेतमल खत्री, कुन्जबिहारी परिहार, मनाराम यादव का शाल श्रीफल एवम वस्त्र भेंटकर विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह एवम अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में मंदिर शिलान्यास किये जाने को सराहा। साथ ही कारसेवकों के बलिदान व उनकी निष्ठा को सराहा। रामकुमार उपाध्याय का कहना था कि मेरे जीवित रहते हुए मंदिर बन जायेगा अब ऐसा लग रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में लोरमी नगर से 1990-92 में कार सेवा करने राम भक्तों अयोध्या गए थेञ जिसमें रामकुमार उपाध्याय (पिता), महेंद्र खत्री, खेतमल खत्री के घर जाकर रोली, चंदन एवम् श्रीफल से सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित सुशील यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोरमी, हरी किशन खत्री मुकुल तिवारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button