छत्तीसगढ़बिलासपुर

सर्व यादव समाज की बैठक देवकीनंदन सभागृह में 13 को …

बिलासपुर। सर्व यादव समाज जिला बिलासपुर की आवश्यक बैठक 13 मार्च शनिवार को दोपहर 2 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में स्थित देवकीनंदन सभा गृह में आयोजित की गई।

सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज रमेश यदु, संरक्षक बुधराम यादव, उपाध्यक्ष विष्णु यादव, डीसी यादव, किशोर यादव, मनीराम यादव, भागीरथी यादव, दिनेश यादव, नंद कुमार यादव, रामकुमार यादव सहित समाज के वरिष्ठ उपस्थित रहेंगे। बैठक में बिलासपुर नवीन जिला कार्यकारिणी, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ गठन किये जाने के संबंध में चर्चा कर बैठक में ही जिला का चुनाव कराया जायेगा, जिसमें चुनाव प्रभारी उपाध्यक्ष सर्व यादव समाज डी.सी. यादव उपस्थित रहेंगे। बिलासपुर सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष रामचंद यादव ने समाज के समस्त पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, महिला पदाधिकारियों, युवा पदाधिकारियों एवं समाजिक बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Back to top button