Uncategorized

Lockdown Update: महाराष्ट्र के बाद अब तमिलनाडु में भी 31 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के तमिलनाडु में अभी तक 2 लाख 28 हजार केस सामने आ चुके हैं। 3,659 की मौत भी हो चुकी है। राजभवन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्यपाल बनवारी लाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। यहां 31 अगस्त की रात 12 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। जबकि महाराष्ट्र में लाकडाउन की समय सीमा एक बार फिर बढ़ाकर इसे 31 अगस्त कर दी गई है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के बाद अब तमिलनाडु (Tamilnadu Lockdown) ने भी 31 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। राज्य में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, जबकि बाकी दिनों में कुछ छूट मिलेगी। तमिलनाडु में अभी तक 2 लाख 28 हजार केस आ चुके हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाकर समयसीमा 31 अगस्‍त तक निर्धारित कर दी है। हालांकि, ‘मिशन बिगिन अगेन’ के तहत कई रियायतें भी दी गई हैं। 5 अगस्‍त से मॉल्स और मार्केट कॉम्‍प्‍लेक्‍स खुल जाएंगे पर मॉल्स के थिएटर और फूड कोर्ट बंद रहेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक मॉल्‍स खोलने की इजाजत दी गई है।

तमिलनाडु में Covid-19 के 6,972 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2 लाख 28 हजार से अधिक हो गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कारण 88 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 3,659 हो गई है।

तमिलनाडु में हालांकि 1 लाख 67 हजार लोग रिकवर भी हो चुके हैं। वहीं करीब 58 हजार ऐक्टिव केस हैं। राजभवन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। यहां 31 अगस्त की रात 12 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

Back to top button