रायपुर

स्व. उईके ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का किया था निर्वहन

रायपुर। आईएस अधिकारी चंद्रकांत उईके का बुधवार को दोपहर निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वो मुंबई के रहेजा कैंसर अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। वो 55 साल के थे, चंद्रकांत उईके फिलहाल समाज कल्याण विभाग में संचालक के तौर पर पदस्थ थे। उन्होंने कई विभागों में बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभाली है।

चंद्रकांत उईके 2015 में आईएएस अवार्ड हुए थे। उन्हें सरकार ने डीपीआर संचालक, संस्कृति विभाग संचालक, पीएससी सचिव, आबकारी आयुक्त और समाज कल्याण विभाग में संचालक की जिम्मेदारी दी. वे मूलतः उत्तर बस्तर कांकेर के रहने वाले थे, लेकिन दुर्ग में कई वर्षों से निवासरत थे | 

जानकारी के मुताबिक चंद्रकांत उईके पेनक्रियाज कैंसर से पीड़ित थे। दो महीने पहले ही उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 दिन पहले टाटा मेमोरियल अस्पताल से रहेजा कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button