दुनिया

स्वच्छता सर्वेक्षण में चौथी बार इंदौर ने बजाया डंका, मिला पहला स्थान …

इंदौर। केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020’ के परिणामों की घोषणा कर दी हैं। लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर को देश के सबसे साफ शहर का खिताब मिला हैं। इससे पहले वह  2017, 2018, 2019 में शीर्ष स्थान पर रहा है।

प्रदेश के 10 लाख की आबादी वाले तीन शहरों को शामिल किए जाने पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी खुशी जाहिर की है। अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज फिर से प्रदेश का इंदौर देश में प्रथम स्थान पर आया है लगातार 4 वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर आ रहा है।

वहीं जो देश के 10 लाख की आबादी के 20 शहर है उसमें प्रदेश के भोपाल ग्वालियर ओर जबलपुर ने बाजी मारी हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी की रेंक में भी भोपाल तीसरे पायदान पर आया है। उन्होंने कहाँ की मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में जो काम हुआ है उसी का परिणाम है हम देश मे पहले स्थान पर आए हैं। में इंदौर की जनता को बधाई देता हूँ

वहीं दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत और तीसरे पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। पहले संस्करण में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार कर्नाटक के मैसूर ने हासिल किया था।

Back to top button