धर्म

दूध का अभिषेक एवं दीपदान कर गोवर्धन सागर पर मनाई गई खुशी …

उज्जैन। हाई कोर्ट के निर्देश दिए के पश्चात क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह और क्षेत्र के नागरिकों ने और संघर्ष समिति ने विकास समिति द्वारा दीपदान और दूध से गोवर्धन सागर का अभिषेक किया गया। इस मौके पर  बत्तख एवं मछली के बच्चे गोवर्धन सागर पर छोड़े गए। क्षेत्र के बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक शहर के सामाजिक संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि में भारी उत्साह में भाग लिया।

ओम अग्रवाल ने बताया कि खसरा नंबर 1281 को तालाब घोषित किया गया है। सागर बचाओ संघर्ष समिति कि ओर से महंत डॉ रामेश्वर दास जी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन के धार्मिक, पौराणिक महत्व रखने वाले गोवर्धन सागर को लेकर माकूल फैसला देते हुए उसे तालाब घोषित किया गया है। जैसे ही यह खबर संघर्ष समिति और विकास समिति के सदस्यों के बीच पहुंची उनके बीच हर्ष व्याप्त हो गया।

Back to top button