बिलासपुर

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी का ब्राह्मण समाज द्वारा अभिनंदन 9 को

बिलासपुर। 9 नवम्बर को विधानसभा अध्यक्ष गुजरात राजेन्द्र त्रिवेदी का शाम 5 बजे नगर स्थित गुजराती धर्मशाला टिकरापारा में आगमन होगा। उनके आगमन पर समग्र ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य सम्मान किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया शाम 5 बजे इमलीपारा स्थित कान्यकुब्ज़ भवन में पं.रामप्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में समाज के पं.अरविंद दीक्षित, डॉ.प्रदीप शुक्ला, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, सुशान्त शुक्ला, मनोज तिवारी, सुरेश शर्मा, अमित मिश्रा, रेखेंद्र तिवारी, विभा ग़ौराहा, प्रभात मिश्रा, मनोज शुक्ला, अखिलेश बाजपेयी, सतीश शर्मा, राजेश शुक्ला, दिव्य प्रकाश दुबे, मनीष दीक्षित, अमित शुक्ला, मनोज शर्मा, प्रांचल चौबे, राजा शुक्ला आदि की उपस्थिति में सम्मान समारोह तैय्यारी हेतु जिम्मदारी दी गई।

सम्मान समारोह का आयोजन “गुजराती धर्म शाला, टिकरापारा में होगा। बिलासपुर की सीमा बिल्हा मोड़, चक्रभाटा बोदरी चोराहा, तिफरा चौराहे में समाज के साथी स्वागत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र त्रिवेदी अध्यक्ष गुजरात विधानसभा, अध्यक्षता डॉ.शेलेश पाण्डेय नगर विधायक बिलासपुर, विशिष्ट अति.पं.बद्रीधर दीवान पूर्व उपाध्यक्ष विसभा व पं.अरूण शुक्ला अध्यक्ष कान्यकुब्ज़ शिक्षा मण्डल रहेंगे।

यह भी निर्णय लिया गया कि नगर के पत्रकारों, वकीलों, चिकित्सक, समाजसेवकों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वे नगर के पत्रकारों से भी वार्ता करेंगे एवं समग्र ब्राह्मणजनों के साथ रात्रि सहभोज करेंगे।

उनके सम्मान हेतु समग्र ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को क्रमशः कान्यकुब्ज़ समाज, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण, सरज़ूपारी ब्राह्मण, सर्व ब्राह्मण समिति, वर्ल्ड ब्राह्मण समिति, मारवाड़ी ब्राह्मण, मैथिल ब्राह्मण, आंध्रा ब्राह्मण, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण, बंगाली ब्राह्मण, ब्राह्मण युवा अयाम, साउथ ब्राह्मण, पंजाबी, गुजराती, सिन्धी, कश्मीरी, सनाडय, भूमिहार, भार्गव, गौड़ सहित समग्र ब्राह्मण व संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button