नई दिल्ली

रचनाकार अंतरराष्ट्रीय संस्था की कर्नाटक इकाई का भव्य उद्घाटन …

नई दिल्ली। 13 फरवरी 2022 को कार्यक्रम अध्यक्ष ईश्वर करुण (वरिष्ठ साहित्यकार चेन्नई) ,मुख्य अतिथि राजेन्द्र शेखर व्यास (संपादक शुभलाभ पत्रिका, बैंगलोर)  और विशिष्ठ अतिथि ज्ञानचंद मर्मज्ञ (वरिष्ठ गीतकार , बैंगलोर) की गरिमामयी उपस्थिति में रचनाकार कर्नाटक इकाई का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का श्रीगणेश महिमा सोनी ने सिद्धिविनायक की नृत्य वंदना के साथ किया।

प्रीति राही ने सुमधुर कंठ से माँ शारदे का पटल पर आह्वान किया। रचनाकार के संस्थापक अध्यक्ष  सुरेश चौधरी के बीज वक्तव्य ने कार्यक्रम को नई दिशा प्रदान की। राजेंद्रशेखर व्यास, ईश्वर करुण, ज्ञानचंद मर्मज्ञ ने अपने आशीर्वचनों से नवगठित ईकाई  को बधाई दी और भविष्य में उत्तरोत्तर प्रगति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कर्नाटक इकाई की अध्यक्ष सुधा अहलूवालिया ने  नवगठित इकाई के मनोनीत पदाधिकारियों और कार्यकारणी सदस्यों (केंद्रीय प्रतिनिधि महिमा सोनी, अध्यक्ष सुधा अहलुवालिया, उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र मिश्रा, सचिव अमृता श्री, सचिव स्वीटी सिंघल, प्रचार मंत्री रजनीकांत झा, साहित्य मंत्री आनंद दाधीच, कार्यकारिणी अनिता तोमर, लोकेश मिश्रा, प्रीति राही, श्रीलता सुरेश, चिलुका पुष्पलता और चितरंजन कुमार चौहान) का परिचय कराया। क्षेत्रीय विकास प्रभारी राही राज ने संस्था के प्रचार प्रसार की लिए जमीनी कार्यक्रमों की महती भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सुधा अहलुवालिया, अमृता श्री, स्वीटी सिंघल, आनंद दाधीच, अनिता तोमर, लोकेश मिश्रा, प्रीति राही, सुरेश चौधरी, महिमा सोनी, ज्ञानचंद मर्मज्ञ, ब्रजेन्द्र मिश्रा और ईश्वर करुण ने अपनी हृदय स्पर्शी काव्य प्रस्तुतियों से काव्य संध्या को रसमयी बना दिया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेन्द्र मिश्रा ने किया और महिमा सोनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। दर्शकों और श्रोताओं ने भी रचनाकार कर्नाटक ईकाई को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Back to top button